E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- डर से चुप हैं कंपनियां

ई20 पेट्रोल को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वाहन कंपनियों और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पुरानी गाड़ियों को नुकसान के खतरे के बावजूद कंपनियां दबाव और कार्रवाई के डर से सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोल रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 29 वाहन निर्माण कंपनियों को पत्र लिखा था। उनसे पूछा गया था कि क्या 2023 से पहले बनी उनकी गाड़ियों में ई20 पेट्रोल का सुरक्षित इस्तेमाल हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी ने उनके पत्र का जवाब नहीं दिया।

Leave a Comment