फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज में दर्ज मु0अ0सं0 217/2026 में प्रकाश में आए अभियुक्त नरेन्द्र सिंह पुत्र जीवाराम निवासी ग्राम गऊटोला मऊ रशीदाबाद, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, वादिया ने अपनी नातिन के घर से खाटू श्याम यात्रा देखने चले जाने और वापस नहीं आने के संबंध में कोतवाली कायमगंज में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस को नरेन्द्र सिंह की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली। साक्ष्य संकलन एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के आधार पर मुकदमे में धारा 87/65(2) बीएनएस तथा धारा 9M/10 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में बयान देने की बात
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्त नरेन्द्र सिंह ने अपने अपराध के संबंध में माफी मांगते हुए अपना बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय के समक्ष देने की बात कही।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का संबंधित मामले के अलावा कोई अन्य आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक अंकुर भाटी, कांस्टेबल सचिन कुमार एवं कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे।
