कासगंज: उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 29 जुलाई 2026 तक पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र आवेदकों के चयन हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि दर्जी, बढ़ई, लोहार, नाई, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, हलवाई, कुम्हार, मोची तथा धोबी ट्रेड के आवेदकों के साक्षात्कार 30 जुलाई एवं 31 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11रू00 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कासगंज में गठित टास्क फोर्स समिति द्वारा आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग ने सभी संबंधित आवेदकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जा सके।
कासगंज:विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के आवेदकों के साक्षात्कार 30एवं 31जुलाई
