फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक संपन्न, सामाजिक एकता को बढ़ाने और कुरीतियों के उन्मूलन का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2026 जनपद के राजेपुर ब्लॉक स्थित सलेमपुर के शिव गेस्ट हाउस में तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान ग्यासिंह कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने किया।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में लालू कुशवाहा, इंजीनियर अवनीश शाक्य, अनंग पाल सिंह कुशवाहा, अंचल सिंह कुशवाहा तथा डॉ.बाबू सिंह कुशवाहा शामिल रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए लालू कुशवाहा ने समाज से भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इंजीनियर अवनीश शाक्य ने पंचशील के सिद्धांतों का पालन करने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा महापुरुषों के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। अंचल सिंह कुशवाहा ने इतिहास का उल्लेख करते हुए मौर्य साम्राज्य और बौद्ध मठों के विषय में अपने विचार रखे। वहीं अनंग पाल सिंह कुशवाहा ने शिक्षा को समाज की उन्नति का सबसे मजबूत आधार बताते हुए “अपना दीपक स्वयं बनो” का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने उपस्थित सभी सदस्यों को सामाजिक सुधार और संगठन की मजबूती के लिए शपथ दिलाई। शपथ में तेरहवीं जैसी अनावश्यक परंपराओं से बचने, विवाह समारोह दिन में आयोजित करने, डिजिटल निमंत्रण को स्वीकार करने, शाक्य, कुशवाहा, मौर्य एवं सैनी समाज के बीच वैवाहिक संबंधों को बढ़ावा देने, प्रत्येक परिवार में भगवान गौतम बुद्ध एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद-बिक्री समाज के लोगों के बीच करने जैसे महत्वपूर्ण संकल्प शामिल रहे।

सम्मान पाने वालों में लालू कुशवाहा, इंजीनियर अवनीश शाक्य, अनंग पाल सिंह कुशवाहा, अंचल सिंह कुशवाहा, डॉ.बाबू सिंह कुशवाहा, रामआसरे शाक्य, एवं ग्यासिंह शाक्य आदि को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा, सम्मान पत्र व पंचशील पट्टिका से सम्मानित किया गया। 

चयनित ग्राम अध्यक्षों को पंचशील पट्टिका, मनोनयन पत्र व डायरी पेन किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बैठक में रामवीर शाक्य जिला महासचिव, राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष, संजय सिंह जिला सचिव, डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य नगर मीडिया प्रभारी, अरुण प्रताप, ओम प्रकाश, आदेश कुमार, धीर सिंह, विमलेश, राम आसरे शाक्य, संदीप शाक्य, आयुष, योगेश कुमार, अवनीश कुमार, बबलू, दीप पाल, परमेश्वर दयालु, जय मंगल प्रधान, अरविंद, ऋषी पाल सिंह, मालिखान, राम सिंह, राजेंद्र सिंह शाक्य, भगवान सिंह कुशवाहा, ब्रज राज कुशवाहा, विजय मोहन कुशवाहा, अखिलेश यादव, संजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना तथा समाज में आर्थिक और पारिवारिक सहयोग की भावना को विकसित करना रहा।

Leave a Comment