कासगंज जौहरी नगर पालिका कन्या महा विद्यालय कासगंज में सेफ्टी प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय, कासगंज में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएसएस की छात्राओं, महाविद्यालय की अध्यापिकाओं तथा कैप्टन भावना टीमल ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें बाढ़ के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियाँ, डूबने की घटना में प्राथमिक बचाव, सर्पदंश की स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक उपाय, भूकंप के समय खुले एवं बंद स्थानों में सुरक्षित रहने के तरीके, घायलों को विभिन्न विधियों से सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने की तकनीक, घरेलू फ्लोटिंग डिवाइस का उपयोग, iGoT प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया, CPR एवं BLS का व्यावहारिक प्रदर्शन तथा दामिनी ऐप एवं सचेत ऐप के उपयोग के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम को छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया तथा एनडीआरएफ के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर कैप्टन भावना टीमल द्वारा मुझे एनसीसी की पट्टी (बैज) प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।
मैं महाविद्यालय प्रशासन, कैप्टन भावना टीमल, समस्त अध्यापकगण एवं छात्राओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया

Leave a Comment