कंपोजिट विद्यालय नाहिली में प्रार्थना सभा के बाद शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रीष्म कालीन अवकाश में दिए गए गृहकार्य प्रोजेक्ट वर्क हेतु विश्व जनसंख्या दिवस पर चयनित उत्कृष्ट प्रथम द्वितीय तृतीय प्रोजेक्ट को कक्षावार सम्मानित किया ।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्म कालीन अवकाश हेतु शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने कक्षा 6 से 8 के छात्र छात्राओं को गृहकार्य में सामाजिक विषय का प्रोजेक्ट वर्क दिया था , जिसमें संसाधन , मानव संसाधन , पुरा पाषाण काल से सम्बंधित औजार , सक्रिय ज्वालामुखी , देश से सम्बंधित कई बिंदु थे ।
जिसको प्रोजेक्ट फाइल बना कर , चार्ट , कार्यशील मॉडल , मॉडल के माध्यम से कल तक जमा करना था । कार्य करके लाएं सभी छात्र छात्राओं ने आपका अपना प्रोजेक्ट वर्क जमा कर दिया था । जिसपर नाहिली की निर्णायक मंडल समिति सावित्री शाक्य , अजीत यादव, राजकुमार , संजीव कुमार द्वारा प्रथम , द्वितीय , तृतीय प्रोजेक्ट का चयन किया गया । जिसमें कक्षा 6 में गुंजन प्रथम , साक्षी द्वितीय तथा हर्षित तृतीय स्थान पर रहे कक्षा 7 में प्रथम आदित्य द्वितीय अंश तृतीय काकुल रहे एवं कक्षा 8 में प्रथम गायत्री द्वितीय रागिनी तथा तृतीय शिवानी रही।
प्रथम पुरस्कार में एक क्लिप बोर्ड , छोटी किट ( पेंसिल , रबर कटर , स्केल , पेन ) तथा एक बॉल पेन , द्वितीय पुरस्कार में क्लिप बोर्ड तथा कलम ,
तृतीय पुरस्कार में बड़ी किट व कलम को विषय शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार प्रोत्साहन हेतु प्रदान किया ।
इसके अतिरिक्त प्रोजेक्ट वर्क करके लाये सभी 39 छात्र – छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार में एक बॉल पेन प्रदान की गई ।
आज ही सामाजिक विषय के अंतर्गत ही विश्व जनसंख्या दिवस पर बच्चों को मानव संसाधन महत्व को समझाया व प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग से बचने व अन्य को रोकने व जागरूक करने की नसीहत दी।
सभी बच्चें आज अपने प्रोजेक्ट के चयन व उपहार पाकर बहुत खुश नजर आए । इस अवसर पर पवन कुमार ने बच्चों को प्रोजेक्ट वर्क के महत्व को समझाया व जो बच्चें प्रोजेक्ट वर्क नहीं करके लाएं उन्हें कार्यों को समय व अनुशासन के महत्व को समझते हुए करने की सलाह दी । इस अवसर पर राजेश कुमार , संजीव कुमार , महेंद्र प्रताप सिंह , सावित्री शाक्या , अजीत यादव , विजय कुमार , पवन कुमार , आलोक कुमार , राजकुमार , नरेंद्र पाल , सरिता पाल , गीता देवी , रीमा , बेबी , रेनू , सुधा , सरोज कुमारी शिक्षक , अभिभावक उपस्थित रहे ।
