कासगंज: जनपद के ऐसे प्रतिभाशाली एवं मेधावी बच्चों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार पात्र बच्चे 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए बच्चे की आयु 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। 18 वर्ष की आयु की गणना 31 जुलाई 2026 तक की जाएगी। आवेदक भारतीय नागरिक एवं भारत में निवास करने वाला होना चाहिए।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अंतर्गत वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित छह श्रेणियों में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान देने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी awards.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत उसकी हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, कासगंज में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई हैl
कासगंज :राष्ट्रीय वाल पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
