फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। जिले भर में पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए प्रभावी ड्यूटी का निर्वहन किया।
मोहर्रम के दौरान ताजिया मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के चलते पूरे जनपद में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए सहयोग के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
