मैनपुरी : करो योग रहो निरोग , हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस , जीटी रोड भोगांव पर शुरू हुआ नित्य योगाभ्यास

योग शारीरिक और मानसिक संतुलन का सबसे अच्छा माध्यम है.नियमित योगाभ्यास से आप तनावमुक्त रहते हैं, आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।आज ही अपने योगाभ्यास की शुरुआत करें और निरोगी जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाएं। उक्त विचार योगाचार्य अवधेश यादव (पतंजलि योगगुरु) ने हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस , जीटी रोड भोगांव पर आयोजित दैनिक योगाभ्यास क्लास के दौरान कहे।

योगाचार्य अवधेश यादव ने जनता से आव्हान किया की नित्य सुबह पांच बजे हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस , जीटी रोड भोगांव पर आए और योग करें व निरोग रहें । यहां नित्य डेढ़ घंटे योग विभिन्न योग अध्यापकों द्वारा आयोजित हो रहा है।

योगाचार्य अवधेश यादव ने अपने विचार रखते हुए यहां नित्य की भांति रविवार को भी प्राणायाम के बाद साधकों को कई तरह के योग आसन भी कराए गए। इसमें वज्रासन, पद्मासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, शलभासन, सर्वांगासन, मर्कटासन, गोमुखासन , प्राणायाम , सूर्यनमस्कार और मंडूकासन इत्यादि शामिल रहे। उन्होंने बताया कि कौन सा आसन किस काम आता है और उसे सही तरीके से कैसे करना चाहिए।

यहां आये हुए योग प्रशिक्षक राजकुमार योगी ने कहा कि आजकल बाजार में मिलने वाला खाना पूरी तरह शुद्ध नहीं होता है। फल और सब्जियों में भी कई बार दवाइयों और रंगों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज थोड़ा समय निकालकर योग और प्राणायाम करना बहुत जरूरी है। इससे शरीर मजबूत रहता है और बीमारियों से बचाव होता है।

यहां रविवार की योग क्लास में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई लोगों ने पहली बार योग सीखा और इसे रोज करने का संकल्प भी लिया। आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था अच्छी रही, जिससे सभी को अभ्यास करने में आसानी हुई। यहां संतोष कुमार शाक्य, आदर्श कुमार , योगेश शाक्य , सुशिल शाक्य , अंशुमन यादव , राज लक्ष्मी , दलवीर सिंह, हवलदार सिंह , गौरव (लेखपाल) , अभिषेक , लालाराम , पुनीत , भारत सिंह , शैलन्द्र शाक्य आदि लोगों ने योग किया और नित्य योग करने की बात कही।

Leave a Comment