पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा का मामला है। बताया जाता है कि वमरौली तिराहे पर दिन दहाड़े बदमाशों ने साइकिल व्यापारी पर हमला किया।यह देख पड़ोसी कपड़ा व्यापारी बीच बचाव करने गए तो बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली सीधे कपड़ा व्यापारी के कंधे पर लगी।
यह देखकर हमला वर वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। वहीं घायल को प्रार्थमिक उपचार के बाद बरेली के लिए रेफर किया गया। बरेली के खुशलोक अस्पताल भर्ती कराया गया वहीं कपड़ा व्यापारी की मृत्यु हो गई।इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
कस्बा बिलसंडा के गोला रोड के रहने वाले पप्पू गुप्ता(मामा) पुत्र श्री कृष्ण गुप्ता की बमरौली तिराहे पर कपड़े की दुकान है। उनके पड़ोस में पंकज की साइकिल कीदुकान है।
बताया जाता है कि करीब पांच बजे पंकज की दुकान पर कुछ लोग बाइकों पर आए और गाली गलौज करते हुए मार पीट शुरू कर दी।
कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता जब वहां बीच बचाव करने पहुंचे तो इसी बीच उनमें से एक ने गोली चला दी। गोली पप्पू गुप्ता के कंधे पर जा लगी तथा वह जमीन पर गिर गया।तभी घायल के परिजनों द्वारा बरेली के खुशलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पप्पू गुप्ता पुत्र श्री कृष्ण की मृत्यु हो गई।इस घटना की सूचना मिलते ही बीसलपुर सीओ विधि भूषण मौर्य,एसओ सिद्धांत शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और जानकारी की।
पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी।
पीलीभीत: बदमाशों द्वारा कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, बरेली के खुशलोक अस्पताल में मौत।
