इटावा : आज सुबह तकरीबन 3:00 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के किलोमीटर 128+900 पर एक भयंकर सड़क हादसे दो महिलाओं की मौत हो गई। आपको बता दें आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक स्लीपर बस (AR 11 B 9740) जो कि सिद्धार्थ नगर से दिल्ली की तरफ जा रही थी, किलोमीटर 128+900 के पास सड़क किनारे बस खड़ी की गई। जिसमें कुछ यात्री लघुशंका के लिए नीचे उतरे , जिसमें दो महिलाएं निवासी ग्राम खोजपुर जिला सिद्धार्थ नगर कुसुम उम्र तकरीबन 50 वर्ष व अंजलि उम्र तकरीबन 13 वर्ष दोनों मां – बेटी थी। जो गलती से मैन लाइन की तरफ चली गयीं। वहीं पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार (HR 55 AX 4389) से हादसे का शिकार हो गयीं व दोनों मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गाड़ियों को हिरासत में लेकर यातायात को सुचारू रूप से चालू किया व दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया
अभिषेक शाक्या
दस्तक मीडिया ग्रुप
