बरेली – पैगाम-ए-इमाम हुसैन सामाजिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सद्दाम खान

बरेली। पैगाम-ए-इमाम हुसैन सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सद्दाम खान की संगठन के प्रति मेहनत, लगन और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाजसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी तरह समर्पित रहेंगे।

सद्दाम खान की नियुक्ति के अवसर पर संस्था के संस्थापक हकीम आहिद हुसैन प्रदेश अध्यक्ष अख्तर आफाक खान यूथ प्रदेश अध्यक्ष आसिफ शेख जिला अध्यक्ष इमरान अजहरी साहित तामाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी

Leave a Comment