जौनपुर-मानक को दरकिनार कर कार्यदायी संस्था कर रही नेशनल हाईवे का निर्माण।

जौनपुर- शहगंज- जिले में इस समय विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहा है । जिसके अंतर्गत सड़कों का निर्माण हो रहा है। इसी विकास के तहत नेशनल हईवे जो शाहगंज के ग्राम ताखा पश्चिम से होकर गुजर रही है। जिस पर कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। लेकिन कार्यदाई संस्था मानको की अनदेखी करते हुए कार्य करा रही है। बन रही सड़क पर मिट्टी पाटी जा रही है। जिस पर पर्याप्त पानी का छिड़काव न होने के कारण तमाम धूल मिट्टी ग्राम वासियों के घरों में जमा हो रही है। हवा तेज होने पर यह समस्या विकट हो जाती है। जिससे ग्राम वासियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है और गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है ।सरकार इस पर ध्यान दें व कार्यदायी संस्था को मानक अनुरूप कार्य करने का आदेश जरी करें।

जौ