जौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत,तीन की हालत गम्भीर

शाहगंज : अयोध्या दर्शन करने जा रहे चार युवकों की ट्रक की चपेट में से एक की दर्दनाक मौत हो गयी।जबकि तीन अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गया जिनका इलाज नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहे है जिसमे से एक युवक कोमा में है और दो युवकों की हालत गम्भीर बनी हुई है।बताया जाता है की नगर के पुराना चौक,नोनहट्टा निवासी गल्ला व्यवसाई शम्भूनाथ साहू का 24 वर्षीय पुत्र सोनल साहू अपने मित्र शिवम यादव, मंगलेश जायसवाल, हिमांशु यादव चारो एक ही बाइक सुपर स्पेलेंडर पर सवार…

फर्रुखाबाद: मेडिकल कॉलेज कर्मी की डंपर की टक्कर से दर्दनाक मौत से घर में मचा कोहराम

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 13 अप्रैल 2024 बाइक से मेडिकल कालेज से घर आते समय तेज रफ्तार डम्पर (UP74T8861) नें कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर भीड़ लग गयी। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डम्पर चालक व हेल्पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जनैया सठैया निवासी 35 वर्षीय सदानन्द शाक्य उर्फ सेजल पुत्र रूपलाल के तीन पुत्रों में यह दूसरे नंबर का था सदानंद ने अभी हाल में ही मोहल्ला गढ़ी…

प्रयागराज -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सूखा, पेयजल हीट बेब अग्निकांड से बचाव के संबंध में बैठक संपन्न

जिलाधिकारी ने मुख्य खाद्यय सुरक्षा अधिकारी, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को बाजार में बिकने वाले फल, मिठाईयों व अन्य खाद्य पदार्थों एवं औषधि की जांच करते रहने के लिए कहा जिलाधिकारी ने पशुओं की बीमारी गलाघोंटू, मुंहपका-खुरपका की रोकथाम हेतु समय से टीकाकरण कराये जाने, हरे चारे से होने वाली हाइड्रोसाइनिक एसिड की विषाकतता की रोकथाम के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने तालाबों एवं पोखरों को अप्रैल माह तक भरवायें जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में सूखा/पेयजल/हीटवेव/अग्निकाण्ड…

तिलक समारोह में पुरानी रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों संग भाजपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला बोल दिया

लखनऊ काकोरी के तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह में पुरानी रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों संग भाजपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं ब्लॉक प्रमुख की हालत गंभीर है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार राम कुमार लोधी बेटे संदीप का तिलक समारोह था। समारोह…

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पहली बार हराया

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पहली बार हराया है। टीम ने मौजूदा सीजन के 26वें मुकाबले में सुपरजायंट्स को 6 विकेट से मात दी। यह इस सीजन में दिल्ली की लगातार दो हार के बाद पहली जीत है, जबकि लखनऊ लगातार तीन जीत के बाद हारी है।लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। दिल्ली ने 168 रन का टारगेट 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर…

अगर ईरान ने पलटवार किया तो इजराइल को दो मोर्चों पर एक साथ जंग लड़नी पड़ सकती है

ईरान अगले 48 घंटे में इजराइल पर हमला कर सकता है। कि ईरान 100 से ज्यादा ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों के जरिए एक साथ हमले की तैयारी कर रहा है।दोनों देशों के बीच तनाव इस हद तक बढ़ चुका है कि अमेरिकी सेना के अधिकारी इजराइल पहुंच चुके हैं। अमेरिका, चीन और सऊदी को फोन लगाकर सुलह की कोशिश कर रहा है।इन सब के बावजूद अगर ईरान ने पलटवार किया तो इजराइल को दो मोर्चों पर एक साथ जंग लड़नी पड़ सकती है।ईरान और इजराइल लंबे समय से एक-दूसरे से…

भाजपा ने चुनाव आयोग में सहारनपुर से प्रत्याशी इमरान मसूद के खिलाफ शिकायत की

I.N.D.I. अलायंस के तहत कांग्रेस के सहारनपुर से प्रत्याशी इमरान मसूद के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। बीजेपी के प्रदेश सहसंयोजक प्रखर मिश्रा और नितिन मथुर की तरफ से चुनाव आयोग में इमरान मसूद के चुनावी जनसभा के दौरान दिए गए बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।इमरान मसूद ने एक जनसभा में कहा, ”यदि इस चुनाव में जीतकर भाजपा दोबारा आ गई। सबसे पहले इलाज तुम्हारा और फिर मेरा होना है। यह चुनाव इमरान के हारने-जीतने का नहीं, अपने आपको बचाने का है।”…

दादासाहेब फाल्के को फिल्मों का जनक (फादर ऑफ इंडियन सिनेमा) कहा गया

भारतीय सिनेमा के इतिहास में साल 1913 में रिलीज हुई फिल्म राजा हरिश्चंद्र को देश की पहली फिल्म कहा जाता है, जिसे दादासाहेब फाल्के ने बनाया था। दादासाहेब फाल्के को फिल्मों का जनक (फादर ऑफ इंडियन सिनेमा) कहा गया, हालांकि इसके एक साल पहले 1912 में बनी एक फिल्म पहले ही ये इतिहास रच चुकी थी। उस फिल्म को बनाया था दादासाहेब तोर्णे ने। फिल्म पहले बनी जरूर, लेकिन इतिहास में इसे न पहली फिल्म माना गया, न बनाने वाले दादासाहेब तोर्णे को फिल्मों का जनक। वजह सिर्फ इतनी रही…

मैनपुरी की भोगांव विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ

भोगांव विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने किया इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य व अन्य लोग उपस्थित रहे है

मैनपुरी में बिना अनुमति के जनसभा, रैली, रोड शो, निकालने पर माना जायेगा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-24 को निष्पक्ष, निर्भीक, शान्तिपूर्ण एवं सुचिता के साथ सकुशल सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्व है, आयोग के नियमों, कानून का कढाई से पालन सुनिश्चित किया जाये, आयोग की अपेक्षा पर खरा उतरें, शिथिलता न बरती जाये, अपनी गरिमा, सूझ-बूझ, विवेक से कार्य करें, निर्वाचन में धन-बल के प्रयोग को रोकने के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीमें प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें, जनपद के वर्नरेबल, क्रिटिकल बूथों पर थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखें, गांव के सम्भ्रांत व्यक्तियों से निरतंर संवाद करें,…

बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर लोगों ने नमाज के बाद मांगी अमन-चैन की दुआ।

आंवला – कस्बा सिरौली , कल्याणपुर, केसरपुर , हरदासपुर कस्बा राजपुर कला , खेलम, अलीगंज आदि में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा की ब सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।इमाम साहब कारी अज़ीम अजहर राजपुर कला ने खिताब करते हुए कहा जकात इस्लाम के पांच रुकुन में से एक जकात अदा करने के लिए रमजान बेहतर महीना है। रमजान में जकात देने का सवाब ज्यादा है। क्योंकि रमजान तमाम महीनों का सरदार है। इस…

कैसरबाग स्थित 161 वर्ष प्राचीन काली बाड़ी मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र बना

घसियारी मंडी कैसरबाग स्थित 161 वर्ष प्राचीन काली बाड़ी मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र बना है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां के दरवार में जो भी भक्त आता है। उसकी मनोकामनाएं अवश्व पूरी होती है। मंदिर सामाजिक विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंदिर में देवी काली की बैठी हुई मुद्रा में एक मूर्ति है, जिसकी कल्पना प्रसिद्ध तांत्रिक श्री मधुसूदन मुखर्जी ने की थी, जो मंदिर में पहले पुजारी के रूप में कार्यरत थे।तांत्रिक मधुसूदन को यह प्रेरणा अपने दिव्य स्वप्न से मिली। मंदिर में दिव्य…

कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीना को लेकर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुखबीर सिंह ने क्या कहा

टोंक-सवाई माधोपुर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीना को लेकर कहा- वो कहता है 26 को दो- दो हाथ होंगे। मैं कहता हूं आज ही कर लो। उन्होंने कहा- तेरी (हरीश मीना) मौत मेरे हाथों ही लिखी है। तेरी राजनीतिक मौत मैं ही कर सकता हूं।भाजपा कैंडिडेट ने ये बयान टोंक के दूनी में बुधवार रात हुई चुनावी सभा में दिया। इस सीट से कांग्रेस ने देवली-उनियारा (बूंदी) से वर्तमान विधायक और पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) हरीश मीणा को उतारा है। उनके भाई नमोनारायण…

इजराइल गाजा के अलावा दूसरे मोर्चों पर भी जंग की तैयारी कर रहा है : बेंजामिन नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा है कि इजराइल गाजा के अलावा दूसरे मोर्चों पर भी जंग की तैयारी कर रहा है। ईरान का नाम लिए बिना इजराइली PM ने कहा, “अगर किसी ने भी हम पर हमला किया, तो हम इसका जवाब जरूर करेंगे।”F-15 फाइटर जेट के बेस पर पहुंचे PM नेतन्याहू ने कहा, “आज का समय बहुत चुनौतीपूर्ण है। गाजा में युद्ध चल रहा है। हम हमास की कैद में मौजूद इजराइलियों को छुड़ाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इजराइल की सुरक्षा के लिए…

17वें सीजन में RCB को लगातार चौथी हार मिली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में RCB को लगातार चौथी हार मिली। मुंबई इंडियंस (MI) ने 197 रन का टारगेट 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम ने चौथी बार 190 से ज्यादा का टारगेट 17 ओवर से पहले हासिल किया, MI ऐसा करने वाली पहली ही टीम बनी।मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने महज 21 रन देकर 5 विकेट लिए। वह RCB के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बने। RCB के ग्लेन मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल सके, वह IPL में सबसे ज्यादा 17…

रणदीप लंबे वक्त से फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं

आज की स्ट्रगल स्टोरी में कहानी है एक्टर रणदीप हुड्डा की। रणदीप लंबे वक्त से फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि इस फिल्म को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उन्हें बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ा। वीर सावरकर के रोल में ढलने के लिए उन्होंने 32 किलो वजन कम किया था।इस फिल्म की मेकिंग के दौरान उन्हें मुंबई स्थित अपनी प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ी। एक वक्त ऐसा भी आया कि फिल्म बंद करने की नौबत आ गई। लेकिन उन्होंने अपनी सूझबूझ से ऐसा होने…

भाजपा को मिल गया डिंपल यादव का समाधान, मैनपुरी से जयवीर सिंह मंत्री को बनाया प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। इसमें यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां से पार्टी ने योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला सपा सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव से है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मैनपुरी की सदर विधानसभा से जीत हासिल की थी। वर्तमान में वह योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। अब 2024 में…

गोंडा : एनजीओ (ट्रस्ट, सोसायटी, सेक्शन-8/25) और उनसे संचालित स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट, हॉस्पिटल के लिए एनजीओ दर्पण (नीति दर्पण) पंजीकरण अनिवार्य

वित्त मंत्रालय भारत सरकार के जारी आदेश क्रमांक 1074(E) [F. NO. P-12011/12/2022-ES CELL-DOR] दिनांक 07.03.2023 के अनुसार एनजीओ (ट्रस्ट, सोसायटी, सेक्शन-8/25) और उनसे संचालित स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट, हॉस्पिटल के नए चालू/बचत खाता खुलवाने या पुराने खाते को संचालित रखने के लिए एनजीओ दर्पण (नीति आयोग) पंजीकरण प्रमाण पत्र और यूनिक आईडी अनिवार्य कर दिया गया है, बिना एनजीओ दर्पण और यूनिक आईडी के न तो नए खाते खोले जायेंगे और जिन खाते में एनजीओ दर्पण प्रमाण पत्र और यूनिक आईडी नही जमा होंगे वे खाते निष्क्रिय/फ्रीज कर दिए जाएंगे।अतः वे…

जौनपुर: हिन्दू—मुस्लिम एकता के संदेशवाहक बने ऋषि यादव

जौनपुर:हिन्दू—मुस्लिम एकता के संदेशवाहक बने ऋषि यादव4 वर्ष पहले गोद लिये दिव्यांग मुस्लिम दम्पत्ति को दिलायी त्योहार सम्बन्धित सामग्रीजौनपुर। कोरोना जैसी महामारी के दिनों से दिव्यांग मुस्लिम दम्पत्ति को गोद लिये समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने पूर्व की भांति इस बार भी ईद की पूर्व संध्या पर बुधवार को नये कपड़े, सेवई, मिठाई, खाद्यान्न के साथ नगद के रूप में ईदी भी दिया। बता दें कि वर्ष 2020 में जब कोरोना के चलते लॉक डाउन लगा था तब से श्री यादव ने उपरोक्त दम्पत्ति परिवार को गोद…

फर्रुखाबाद:जिला कारागार में नवरात्रि की मची धूम

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)10 अप्रैल 24 जिला कारागार में नवरात्रि की मची धूम, जिला कारागार फतेहगढ़ में नवरात्रि के उपलक्ष्य में जगत जननी मां भगवती की मूर्ति पधारी गई है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने हिंदू रीत रिवाज विधि विधान से मां दुर्गा की मूर्ति रखी गई । प्रथम दिन कारागार में 210 बंदियों ने व्रत रखा । व्रत रखने वाले बंदियों को कार्य से विरत रखा गया है । व्रत रखने वाले बंदियों को शासन और कारागार मुख्यालय के आदेशानुसार 500 ग्राम उबले आलू, 500 ग्राम दूध, 50…