बरेली- बूथ अध्यक्ष सम्मेलन ब्रज क्षेत्र जिला एटा को 126 विधानसभा आंवला से विधायक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष हुए रबाना।

आँवला – इस समय उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक होने के कारण बीजेपी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन ब्रज क्षेत्र जिला एटा में उत्तर प्रदेश के समस्त बूथ अध्यक्षों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया उनके ही आव्हान पर 126 विधानसभा आंवला से विधायक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में सिरौली नगर पंचायत व अन्य क्षेत्रों से बूथ अध्यक्ष विधायक धर्मपाल सिंह के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन ब्रज क्षेत्र जिला एटा पहुंचे इसके मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

गोंडा: सपा के पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह के विजय चौपाल में उमड़ा भारी जनसैलाब

कर्नलगंज, गोंडा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में समाजवादी पार्टी के पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह के सोलहवें विजय चौपाल में रविवार को परसपुर ब्लाक के न्याय पंचायत कटैला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत के लोगों ने काफी संख्या में शामिल होकर एवं आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देकर पूर्व मंत्री को विजयी बनाने का क्षेत्रवासियों द्वारा संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है…

बरेली: ग्राम पंचायतों में किसी कारणवश ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त हुए पदों पर नामांकन किए गए ब्लॉक परिसर रहा बंद।

आँवला – ब्लाक रामनगर में उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में किसी कारणवश ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त हुए पदों पर नांमाकन पत्र भरे जा रहे हैं।विकासखंड रामनगर के परिसर में रविवार को रिक्त हुईं ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर,लीलौर सहसा,व्योधन खुर्द,महमूदपुर,जगतीरा,कमठेना दरावनगर, कंथरी जाफरपुर आदि ग्राम पंचायतों के लिए 18 वार्डों के नामांकन पत्र खरीदे जा रहे हैं।रविवार को संबंधित ग्राम पंचायतों के लोगों ने नामांकन पत्र खरीद कर पूर्ण कर जमा किए। निर्वाचन अधिकारी डां अवधेश कुमार ने बताया कि विकास खंड रामनगर की आठ ग्राम पंचायतों…

गोण्डा: वायरल वीडियो के मामले में नही हुई घूसखोर लेखपाल व सहयोगी पर कार्रवाई।

कर्नलगंज/कटरा बाजार गोण्डा। तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत नगर पंचायत कटरा बाजार में बीते दिनों हल्का लेखपाल और उसके सहयोगी द्वारा ग्रामीणों से बेखौफ होकर की जा रही घूसखोरी कैमरे में कैद होने के बाद उसका वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक जिम्मेदार आला अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेकर कार्रवाई ना करने से तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालिया घेरे मे है। मामला तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के नगरपंचायत कटरा बाजार का है,जहां लेखपाल और उसके सहयोगी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक द्वारा ग्रामीणों से बेखौफ होकर भूमि की पैमाईश करने हेतु प्रति किसान…

पीलीभीत: विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत नदहा ता0 माधौ टांडा में पंचायत सहायक की अधिकारियों द्वारा फर्जी तरीके से भर्ती।

पीलीभीत: विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत नदहा ता0 माधौटाडा में पंचायत सहायक के फर्जी प्रस्ताव के संबंध में जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाएं ग्राम पंचायत नदहा ताo माधोटांडा विकासखंड पूरनपुर में पंचायत सहायक के पद हेतु ग्राम सभा में दिनांक 29 अगस्त 2021 को फर्जी खुली बैठक दिखाकर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर ग्राम पंचायत सहायक पद पर वार्ड नंबर 06 की ग्राम पंचायत सदस्य रामबेटी पत्नी लालाराम की पुत्री श्रीदेवी पुत्री लालाराम का…

बरेली – 126 विधानसभा आंवला क्षेत्र में समाजसेवी डॉ जीराज सिंह यादव ने की जनसभायें लोगों ने उनके टिकट होने की की दुआएं।

आँवला – 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत किशनपुरखड़कपुर में भगवान ठाकुरजीमहाराज के भंडारे में लोधी समाज के साथियों ने सहृदय आमंत्रित किया, भंडारे में पहुंचकर वहां मंदिर पर बालाजीभगवान के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ वहीं आंवला क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया सिसौना में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ, आयोजन करता ऋषिपालयादव, प्रधान राजकुमारयादव, प्रधान नेत्रपालयादव, पूर्व प्रधान महावीरसिंहयादव, पूर्व प्रधान श्रीमान कल्याणसिंह_यादव इन सभी साथियों ने मुझे सहृदय आमंत्रित किया और सभी ने फूल माला पहनाकर मेरे सभी साथियों का स्वागत…

प्रयागराज-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कल दि0,11/12/2021 को जनपद के करछना ब्लाक परिसर में किया गया आयोजन

प्रयागराज-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दि0, 11/12/2021 को जनपद प्रयागराज में प्रदेश में सर्वाधिक जोड़ो के विवाह का आयोजन किया गया करछना ब्लाक के आयोजन मे ब्लाक मांडा के कौशिल्या पुत्री अमरजीत निवासी ग्राम, पोष्ट हाटा की शादी सूरज कुमार पुत्र महेंद्र कुमार निवासी ग्रामभगौती पोष्ट हाटा के साथ तथा आँचल जैशल निवासी ग्राम सिरावल पोष्ट बेरी ब्लाक मांडा प्रयागराज की शादी रामसेवक पुत्र सरजू निवासी ग्राम बडौहा पोस्ट तीता हलिया मिर्जापुर के साथ तथा शांती देवी पुत्री देवनारायण निवासी ग्राम पोस्ट हाटा की शादी ग्राम कनैठी राजा पोस्ट…

जौनपुर: कब्रिस्तान पर स्टे के कारण नहीं दफन हो पा रहे जब्बार

खुटहन (जौनपुर ): खुटहन थाना क्षेत्र के सेठुआपारा गाँव निवासी 65 वर्षीय अब्दुल जब्बार गाँव की कब्रिस्तान में विवाद के चलते दूसरे दिन भी सुपुर्द ए खाक नहीं हो सके। परिजन स्थानीय प्रशासन से प्रदेश मुख्यालय तक न्याय की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन मामले का हल निकालने में लगा हुआ है।उक्त गांव की आबादी में कब्रिस्तान पर दो पक्षों के बीच विवाद है। मामला तरकीरकुन्निशां बनाम मो. मुस्तकीम दीवानी न्यायालय सिविल डिविजन कोर्ट में विचाराधीन है। जहां से कब्रिस्तान की जमीन पर स्थगन आदेश जारी है।मुस्तकीम पक्ष…

जौनपुर: शाहगंज रेलवे माल गोदाम से ट्रक चोरी

शाहगंज(जौनपुर) : स्थानीय रेलवे माल गोदाम परिसर से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने ट्रक को पार कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम की ट्रक संख्या यूपी 45 टी 7537 को चालक ने गुरुवार की रात रेलवे माल गोदाम परिसर में खड़ी करके होटल पर खाना खाने गया लौटा तो देखा कि ट्रक गायब थी। मामले की जानकारी भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस…

जौनपुर: युवक को पीटने वाले सात मनबढ़ों पर मुकदमा दर्ज

शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में युवक को मारपीट कर घायल करने वाले सात मनबढ़ युवकों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।उक्त गांव निवासी सुधाकर (21) पुत्र सुभाष चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय की तरफ किसी काम से गया था। जहां पर पहले से ही मौजूद सात की संख्या में गांव के ही मनबढ़ युवकों ने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।…

मशरफे मुर्तजा अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ इस नई भूमिका में नजर आ सकते हैं

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा है कि वह पूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा को नेशनल टीम के मेंटॉर की भूमिका में देख रहे हैं। नजमुल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ”बीसीबी ने हालांकि उन्हें अभी तक कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया है, जिनका सांसद के रूप में व्यस्त कार्यक्रम है, लेकिन हम इस भूमिका के लिए उनकी दिलचस्पी होने पर उन्हें हमारे साथ जोड़ने के लिए तैयार हैं। हमने अभी तक इस तरह की चर्चा नहीं की है, लेकिन अगर वह…

वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन बनना चाहते हैं सबसे कंजूस गेंदबाज

बाएं हाथ के स्पिन बॉलर अकील हुसैन हाल के सालों में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की सफलता का मुख्य वजह रहे हैं। पिछले तीन सीजनों में पावरप्ले के दौरान उनकी इकॉनमी महज़ 5.56 की रही है। इस दौरान 100 से अधिक गेंदें फेंकने वाले गेंदबाजों में सुनील नरेन, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी की इकॉनोमी अकील से बेहतर है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले फेबियन एलेन के चोटिल होने के बाद अकील को वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया था। साथ ही उन्हें नई गेंद से बॉलिंग करने की जिम्मेदारी…

कानून मंत्री पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने किया कटाक्ष

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने राजद्रोह के कानून के संदर्भ में विधि मंत्री किरण रिजिजू की ओर से लोकसभा में दी गई जानकारी को लेकर शनिवार को उन पर कटाक्ष किया। रिजिजू ने भी पलटवार किया।चिदंबरम ने ट्वीट किया, विधि मंत्री ने कहा कि देशद्रोह से संबंधित कानून को निरस्त करने का कोई भी प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पास नहीं है। उन्होंने यह नहीं बताया कि गृह मंत्रालय के पास यह प्रस्ताव जरूर है कि राजद्रोह कानून के तहत बहुत सारे निर्दोष लोगों के…

प्रयागराज- जनपद के करछना ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज दि0 11/12/2021 को कई जोड़ों का कराया गया विवाह,

प्रयागराज – जिला के करछना ब्लाक परिसर में आज दि0, 11/12/2021 को कई जोड़ों की शादी कराई गई जिसमे प्रति लाभार्थी 51000/- रू0 खर्च आया जिसमे से 35000/- रु0 कन्या के खाते में तथा 10000/- रू0 का उपहार व 6000/- प्रति जोड़ा आयोजन पर खर्च किया गया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित सभी बर व कन्या पक्ष के लोगों ने सभी नव बिवाहित बर व कन्या को आशीर्वाद देकर उनके सुखद भबिस्य की कामना की lद दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

मुस्लिमों को आतंकवाद के खिलाफ और मुखर होना होगा : इंद्रेश कुमार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिम समाज को और मुखर होना होगा। इसका कोई अच्छा और बुरा भाग नहीं है। यह मानवता और इंसानियत के खिलाफ है। खासकर बुद्धिजीवियों, शिक्षाविद तथा उन लोगों का जिनका प्रभाव समाज पर गहरा है। उन्हें इसके खिलाफ बंद कमरे की जगह सार्वजनिक स्थानों पर आवाज उठानी होगी। इससे देश में नए नजरिये का विकास होगा। उनका यह प्रयास समाज को ऊर्जा और भरोसा देने वाला होगा।इंद्रेश कुमार इंडिया हैबिटेट सेंटर में विश्वग्राम, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच…

CDS जनरल विपिन रावत जी व 11 जवानों को श्रद्धांजलि दिये पूर्व मंत्री जैकिशुन साहू जी मनीष साहू जी रामअवध कुशवाहा जी

आज जलालाबाद चौराहे से दुल्लहपुर मार्केट तक कैण्डल मार्च जैकिशुन साहू जी के नेतृत्व में निकला गया जिसमे CDS जनरल विपिन रावत जी , मधुलिका रावत जी व 11 जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई जिसमे पूर्व मंत्री जयकिन साहू जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व मनीष साहू जी रामअवध कुशवाहा जी जिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव जावेद आलम जी वीर अब्दुल हमीद के पौत्र शेराज आलम, निहाल जयसवाल, आशीष जयसवाल, ब्यापारी गण मौजूद रहे

इलाहाबाद : जनपद न्यायालय इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 28415 वादों का किया गया निस्तारण

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 11 दिसम्बर, 2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वाधान में जनपद न्यायालय इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद श्री नलिन कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 28415 वादों का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल 4 वादों का निस्तारण किया गया। फौजदारी वादों के कुल 3631 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 61…

BJP नेता का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- कानून और संविधान दोनों का पालन नहीं करती है ममता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के रानाघाट ( Ranaghat) से सांसद (MP) जगन्नाथ सरकार (Jagannath Sarkar) ने शनिवार को प्रदेश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर संविधान और कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया। ANI से बातचीत में जगन्नाथ ने कहा, ‘ममता बनर्जी के मन में जो आता है वही करती हैं, वे कभी कानून का पालन नहीं करतीं। बगैर हमारे विधायकों को बुलाए प्रशासन के नाम पर ममता बैठक कर लेती हैं। पश्चिम बंगाल को अपना संपत्ति समझती हैं और इसलिए ही इस…

बलरामपुर : प्रधानमंत्री ने बलरामपुर में 9800 करोड़ रुपये लागत वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना राष्ट्र को किया समर्पित

परियोजना से 09 जिलों के लगभग 30 लाख किसान होंगें लाभान्वित 16 दिसम्बर से होगी प्राकृतिक खेती की शुरुआत जब सोच इमानदार होती है तो काम दमदार होता है-मा0 प्रधानमंत्री मा0 प्रधानमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के सपनों को साकार करने में नहीं छोड़ी कोई कोर-कसर-मा0 मुख्यमंत्री बलरामपुर। दिनांक 11 दिसम्बर, 2021।माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बलरामपुर में 9800 करोड़ रुपये लागत वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्र को समर्पित किया, जिससे राप्ती तथा सरयू बैराज खुल गया तथा जल प्रवाह बह चला। इस अवसर…

कंगना रनौत को भी भेजा विकी कौशल और कटरीना कैफ ने ये तोहफा

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 9 दिसंबर को राजस्थान स्थित एक किले में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। शादी के बाद कपल ने वेडिंग फोटोज शेयर किए जो तेजी से वायरल हुए। वहीं शनिवार को विकी- कटरीना ने वेडिंग फंक्शन्स के कुछ और फोटोज शेयर किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। वहीं इसके अलावा न्यूली वेड कपल ने बॉलीवुड सेलेब्स को भी रिटर्न गिफ्ट भेजे हैं। ऐसे में एक गिफ्ट बॉलीवुड की ‘क्वीन’ एक्ट्रेस कंगना रनौत…