फर्रुखाबाद जिले के कंपिल निवासी चक्रेश शाक्य ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर बिना किसी कोचिंग के NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले और समाज का नाम रोशन किया है।
चक्रेश ने घर पर स्वयं पढ़ाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया। वह प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल जाते थे और पढ़ाई के साथ-साथ घर लौटकर अपने पिता का हाथ भी बंटाते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत करते रहे।
NEET परीक्षा में चक्रेश ने 665/720 अंक प्राप्त किए। उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 714 तथा OBC कैटेगरी रैंक 214 मिली। उनका ओवरऑल परसेंटाइल 99.96 रहा, जो उनकी असाधारण मेहनत का प्रमाण है।
इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता श्री रवी शाक्य जी एवं श्रीमती वंदना शाक्य जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने हर परिस्थिति में अपने बेटे का उत्साह बढ़ाया और उसका पूरा साथ दिया।
चक्रेश शाक्य की यह उपलब्धि उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो यह मानते हैं कि सफलता केवल महंगी कोचिंग से मिलती है। उन्होंने साबित कर दिया कि सच्ची लगन, अनुशासन, मेहनत और परिवार का सहयोग हो तो हर सपना साकार किया जा सकता है।चक्रेश शाक्य को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
