सनी देओल ने इस साल बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. वहीं फैंस एक्टर की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 का इंतजार कर रहे हैं. फाइनली सनी ने आज अपने इंस्टा पर फिल्म की पहली झलक शेयर कर दी है. बड़ी बात ये है कि महीनों की अटकलों के बाग फिल्म का टाइटल भी चेंज कर दिया गया है और अब ये बंटवारा 1947 के नाम से सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. आखिरकार राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस पीरियड ड्रामा फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. आमिर खान प्रोडक्शंस की यह फिल्म बंटवारे के दौर की उथल-पुथल भरे बैकग्रांउंड पर बेस्ड है. फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है. जिसके मुताबिक ये 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
अब ‘बंटवारा 1947’ से गदर मचाएंगे सनी देओल, रिलीज डेट भी हुई अनाउंस
