रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने फैंस दिलों में खास जगह बनाई है. फिल्म को 12वें रविवार को 25 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म 4 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. आमतौर पर जब फिल्म ओटीटी पर आती है तो उसका थिएट्रिकल रन बंद हो जाता है. लेकिन ‘धुरंधर2’ के साथ ऐसा नहीं हुआ है. फिल्म जमकर कमाई कर रही है.
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 81वें दिन 3 लाख की कमाई की. फिल्म को 40 शोज मिले पूरे इंडिया में. वहीं फिल्म को 25 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को लेकर अभी भी क्रेज है.
बता दें कि फिल्म 225 करोड़ के बजट में बनी. फिल्म ने नेट 1186.25 करोड़ की कमाई की. वहीं ग्रॉस 1399.77 करोड़ कमाए. फिल्म ने 961.25 करोड़ का प्रॉफिट कमाया. वहीं रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट 427.22 परसेंट रहा. ओवरसीज फिल्म ने 438 करोड़ कमाए. वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1837.77 करोड़ रहा.
