श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/26 धारा-105 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 02 वांछित अभियुक्त 1. राजू कुमार पुत्र बच्चा प्रसाद निवासी बलहा बरौली गोपालगंज बिहार हाल पता सेवईत थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज 2. गुड्डू लाल चौधरी पुत्र होरी लाल निवासी सेवईत थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-09.02.2026 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत लूसनपुर स्थित पुल के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-07.02.2026 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेवईत में उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा पारिवारिक विवाद में पैसे को लेकर अनिल कुमार (मृतक) के साथ मार-पीट की गई थी, जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी । प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोरांव पर मु0अ0सं0-46/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
प्रयागराज, थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- राजू कुमार पुत्र बच्चा प्रसाद निवासी बलहा बरौली गोपालगंज बिहार हाल पता सेवईत थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 35 वर्ष ।
- गुड्डू लाल चौधरी पुत्र होरी लाल निवासी सेवईत थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 51 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-46/26 धारा-105 भा0न्या0सं0 थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- प्र0नि0 केशव वर्मा, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 अरविन्द पटेल, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 मुनीष कुमार , थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 अनुज वाजपेयी, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 प्रकाश सिंह थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
