प्रयागराज:चकबंदी चौपाल लगाकर लोगों की भूमि सम्बन्धी शिकायतों का किया जाएगा निस्तारण

चकबन्दी आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों में “ग्राम चौपाल” लगाकर लोगों की भूमि सम्बन्धी शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया जाएगा। अधिकारी “ग्राम चौपाल” में उपस्थित रहकर भूमि सम्बन्धी मामलों को सुनकर निस्तारण करेगें । इन ग्राम चौपाल में चकबंदी सम्बन्धी कोई समस्या है तो चौपाल में किसान बता सकते है जिससे उक्त समस्या का निस्तारण किया जा सके। बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी संजीव कुमार ने बताया कि 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच गाँवो में चकबंदी चौपाल लगायी जाएगी । 23 फरवरी को बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रयागराज की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर के ग्राम अतनपुर, चकबंदी अधिकारी सोरांव की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर के ग्राम सराय खानदेव व दिनांक 24 फरवरी को चकबंदी अधिकारी सदर की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर के ग्राम रैदेपुर व दिनांक 25 फरवरी को चकबंदी अधिकारी हंडिया की अध्यक्षता में तहसील हंडिया के ग्राम बाबुपर साथर व काजीपुर साथर, चकबंदी अधिकारी मेजा/कोरांव की अध्यक्षता में तहसील कोरांव के ग्राम बलापुर, चकबंदी अधिकारी फूलपुर प्रथम की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर के ग्राम राजेपुर व दिनांक 26 फरवरी को चकबंदी अधिकारी सोरांव की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर में ग्राम कहली, चकबंदी अधिकारी मेजा/कोरांव की अध्यक्षता में तहसील मेजा के ग्राम झड़ियाही, चकबंदी अधिकारी फूलपुर प्रथम की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर के ग्राम खानपुर तथा दिनांक 27 फरवरी को चकबंदी अधिकारी सोरांव की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर के ग्राम चंद्रावट उर्फ पूरे मातादीन एवं अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति / उप संचालक चकबंदी प्रयागराज की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर के ग्राम चकिया हिनौता में “ग्राम चौपाल” आयोजित की जाएगी। उक्त संबन्धित ग्राम के कृषक अपने अभिलेखों के साथ पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है। “ग्राम चौपाल” में ग्राम के सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदी कर्ता एवं चकबंदी लेखपाल भी समस्त अभिलेख सहित उपस्थित रहेगें ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment