प्रयागराज- महिलाओं एवं बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश

लगाये जाने तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करते हुए पीड़िताओं की पहुँच महिला पुलिसकर्मियों तक आसान बनाये जाने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण व महिला बीट प्रणाली की व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने के लिए कमिश्नरेट प्रयागराज के थानों में नियुक्त महिला बीट कांस्टेबल व महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त कर्मियों द्वारा “Community of outreach and Women Security” सम्बन्धी 15 दिवसीय विशेष अभियान में विभिन्न थानों द्वारा प्राप्त 16 प्रार्थना पत्रों में 08 का निस्तारण कराया गया तथा 50 स्थानों पर चौपाल लगायी गयी। जिसमें 1335 महिलाओं/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु 84 आवेदन प्राप्त कर महिला बीट पुलिस अधिकारियों के माध्यम से 127 महिलाओं को लाभान्वित कराया गया। सम्भ्रान्त महिलाओं के 35 वाट्सऐप ग्रुप बनाकर 370 महिलाओं को उसमें जोड़ा गया। महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 73 ग्राम/मोहल्ला का भ्रमण कर 1050 पैम्पलेट जनजागरुकता सम्बन्धित वितरित किये गये एवं 342 महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु मार्गदर्शन किया गया। 662 महिलाओं की काउंसलिंग की गयी व 1299 महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।*

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858