प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की जयंती पर आज राजघाट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। गांधी जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि गांधी जयंती, प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है। जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी। उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं। वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे। हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे।
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को किया नमन, राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की
