भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया। पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हरा दिया और एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया। पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबला 191 रन से अपने नाम कर लिया। यह पाकिस्तान का दूसरा अंडर 19 एशिया कप का खिताब है। इससे पहले 2012 में वे भारत के साथ जॉइंट विनर्स थे।
भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बना डाले। 348 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत की। लेकिन, वह 10 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए।
