Tuesday, 13 October 2026 | 4:07 AM
भारत

बेगूसराय में नदी में डूबने से युवक की मौत

Share:
बेगूसराय में नदी में डूबने से युवक की मौत
Read in your preferred language.
युवक पूजा पाठ के लिए पानी लाने गया था 
बेगूसराय से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 

बेगूसराय, 12 अक्टूबर । जिला के  नीमा चांदपुरा थाना अंतर्गत पत्थरा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मनोज साह के 23 वर्षीय पुत्र बादल कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। इससे उनके घर में जहां पूजा पाठ का माहौल था वहीं घटना की सूचना मिलते ही मातम का माहौल में बदल गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घर में कलश स्थापना की पूजा के लिए पवित्र जल की जरूरत थी। इसके लिए बादल अपने छोटे भाई विनय कुमार के साथ पत्थरा घाट पर जल लेने पहुंचा था। छोटा भाई घाट के किनारे बैठ गया और बादल बर्तन लेकर नदी में उतरा। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण उसे गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाया और अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। इस प्रकार पूजा पाठ के चक्कर में 23 वर्षीय युवक  बादल की मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार नदी किनारे खड़े छोटे भाई ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक बादल गहरे पानी में ओझल हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर भारी भीड़ जुट गई। एसडीआरएफ (SDRF) की टीम के समय पर न पहुंच पाने की स्थिति में स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने खुद नदी में छलांग लगाई। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बादल का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया