गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि मृत्युंजय दयाल द्वारा
गया, 12 अक्टूबर।
जनता दल (यूनाइटेड), जिला गया के जिला कार्यालय में समाजवादी चिंतक, प्रखर विचारक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष ई अजय कुशवाहा जी के अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ई अजय कुशवाहा ने डॉ. लोहिया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय, समानता, गैर-बराबरी की समाप्ति तथा समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और आर्थिक असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रासंगिक हैं।
साथ ही अजय कुशवाहा ने कहा कि डॉ. लोहिया जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना तथा सामाजिक समरसता और समान अवसर सुनिश्चित करना आवश्यक है। उनके सिद्धांत हमें जनसेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. राममनोहर लोहिया जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस कार्यकर्म में भाग लिया जदयू पू्र्व जिला अध्यक्ष अलेक्स जेन्डर खान, लालजी प्रसाद, रविंद्र प्रसाद सिन्हा, अरुण कुमार पटेल राज्य परिषद सदस्य, जितेंद्र दास,कैलाश पासवान, विनोद यादव, पप्पू दांगी, प्रकाश राम पटवा, हुजैफा कादरी, अर्जुन राम, गौतम पटेल, सियाराम मिश्रा,असलम अंसारी, गोपाल प्रसाद चंन्द्रवंशी, संजय स्वर्णकार, राजेन्द्र प्रसाद,संजीव दांगी, शिव शंकर राम, सुनीता देवी