Tuesday, 13 October 2026 | 5:22 AM
भारत

पटना: शिक्षा विभाग के कर्मियों के वेतनादि भुगतान के पूर्व गहन जांच जरूरी

Share:
पटना: शिक्षा विभाग के कर्मियों के वेतनादि भुगतान के पूर्व गहन जांच जरूरी
Read in your preferred language.


शिक्षा विभाग में वेतन-भत्तों में विसंगति, वित्त विभाग ने सभी कर्मियों के वेतन की जांच का दिया आदेश
पटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
पटना, अक्टूबर । बिहार सरकार के वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन एवं भत्तों में भारी विसंगतियाँ पाए जाने पर कड़ा कदम उठाया है।

वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार द्वारा शिक्षा विभाग के सचिव को लिखे गए पत्र (पत्र सं०-को०प्र०/विविध-09/2026) में कहा गया है कि राज्य कर्मियों के वेतन विपत्र HRMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन तैयार किए जाते हैं और Maker, Checker एवं Approver के स्तर से संपुष्ट होने के बाद CFMS से भुगतान होता है।

लेकिन शिक्षा विभाग के वेतन-भुगतान से संबंधित आंकड़ों के परीक्षण में प्रथम दृष्टया कई विसंगतियाँ सामने आई हैं।

इस बाबत वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को कई निर्देश दिया है।
 निदेश का मुताबिक अगले माह के वेतन से पहले 100% जांच करना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग के शत-प्रतिशत पदाधिकारियों, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों (मुख्यालय सहित) के वेतन एवं भत्तों की जांच विभाग के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन में अगले माह के वेतन भुगतान से पूर्व अनिवार्य रूप से की जाए।

निदेश के अनुसार दोषियों पर कार्रवाई और वसूली का भी प्रावधान किया गया है। Maker, Checker एवं Approver - जिनके भी स्तर से वेतन-भुगतान के क्रम में अनियमितता की गई हो, उनके विरुद्ध विधि-सम्मत आपराधिक एवं अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अधिकाई भुगतान की वसूली इन्हीं से सुनिश्चित की जाए।