Tuesday, 13 October 2026 | 5:21 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेज-6: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर निकाली जागरूकता रैली

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस लाइन फतेहगढ़ से जन-जागरूकता रैली एवं फुट मार्च निकाला गया। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेज-6: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24): 12 अक्टूबर 2026 शारदीय नवरात्रि-2026 के पावन पर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के विशेष अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन फतेहगढ़ से जन-जागरूकता रैली एवं फुट मार्च का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित हुआ। रैली में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, मिशन शक्ति टीम, महिला पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

रैली पुलिस लाइन फतेहगढ़ से प्रारंभ होकर कोतवाली फतेहगढ़ एवं कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र से होते हुए पुनः पुलिस लाइन फतेहगढ़ परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा किसी अन्य आपराधिक घटना की स्थिति में बिना भय या संकोच के पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से सहायता प्राप्त करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

महिला सुरक्षा के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति फेज-6 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन:

पुलिस आपातकालीन सेवा — 112

स्वास्थ्य सेवा/एंबुलेंस — 102, 108

वूमेन पावर लाइन — 1090

महिला हेल्पलाइन — 181

चाइल्ड हेल्पलाइन — 1098

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन — 1076

साइबर अपराध हेल्पलाइन — 1930

संदेश: नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन — मिशन शक्ति का संकल्प।