Tuesday, 13 October 2026 | 5:19 AM
भारत

गया: शिक्षक की विदाई में हुए भाव विह्वल

Share:
गया: शिक्षक की विदाई में हुए भाव विह्वल
Read in your preferred language.
 गया:  जिला के सुदूर प्रखंड मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के गेहलौर पंचायत अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय, पुरैनी में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ अटल प्रजापति के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने पिछले पांच वर्षों तक विद्यालय में अपनी जिम्मेदारियों का सकुशल निर्वहन किया। नियमानुसार उनका स्थानांतरण मध्य विद्यालय डेल्हा नगर निगम (उतरी) गया जी में हो जाने के बाद विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उनके पांच वर्षों के कार्यकाल की सराहना की और उनके योगदान को याद किया। समारोह के दौरान विद्यालय के वित्तीय प्रभार की जिम्मेदारी विद्यालय के ही शिक्षक संकेत कुमार को सौंपी गई। 
प्रभारी के द्वारा भी किया गया रसोइया को स्वागत 

विदाई समारोह के मौके पर विद्यालय प्रभारी प्रधान ध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा विद्यालय में कार्यरत रसोइया व साफ सफाई करने वाले कर्मियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया और एक परिवार बिछड़ने का महसूस किया,

विदाई समारोह में मनोज कुमार पाण्डेय, जालंधर प्रसाद, रंजू लता कुमारी, अंजना कुमारी, रामाधीन प्रसाद, राजद पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव एवं उमेश लाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह का माहौल भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने धर्मेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ अटल प्रजापति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।