Monday, 14 September 2026 | 5:37 PM
India

फर्रुखाबाद:शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद के शमशाबाद क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक बार फिर किसानों का आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आधा सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाँव मंझना स्थित शमशाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन
Share:
फर्रुखाबाद:शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद के शमशाबाद क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक बार फिर किसानों का आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आधा सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाँव मंझना स्थित शमशाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान भाकियू नेताओं ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।

भाकियू नेताओं का कहना है कि शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को दूर-दराज के स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार स्थानीय लोगों और किसान संगठनों द्वारा इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब एक बार फिर भाकियू के इस प्रदर्शन ने रेलवे प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है।