Tuesday, 13 October 2026 | 4:12 AM
भारत

समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की अरवल में मनाई गई पुण्यतिथि

Share:
 समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की अरवल में मनाई गई पुण्यतिथि
Read in your preferred language.
अरवल से द दस्तक 24 के लिए दिलीप कुमार 

अरवल(बिहार), 13 अक्टूबर।
जाने माने समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि आज जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में मनाई गई। अध्यक्षता दल के  जिलाध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा ने की। सभा में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके डॉ लोहिया जी संघर्षपूर्ण जीवन, त्याग और समाजवादी विचारधारा को को अपनाने की बात कही।

 वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया जी केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि करोड़ों गरीबों, शोषितों, वंचितों और उपेक्षित लोगों की आवाज थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक विषमता, अन्याय और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए व्यतीत किया। 

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतीश कुमार जी ने डॉ. लोहिया की समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर बिहार में सुशासन एवं विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं। महिलाओं को पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में आरक्षण, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों ने बिहार के सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में भूमिका निभाई। नेताओं ने कहा कि सुशासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की भावना को मजबूत करना ही डॉ. लोहिया जैसे महान विचारकों के आदर्शों के प्रति सच्चा सम्मान है।

इस अवसर पर  जदयू प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जदयू जिला प्रवक्ता मनोरंजन कुमार उर्फ गुड्डू पटेल, जदयू नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष, सुजीत रंजन मौर्य, जदयू जिला उपाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, जदयू जिला कार्यालय प्रभारी विजय कुशवाहा, महेंद्र यादव, कामेश्वर सिंह, रामकिशोर वर्मा सहित अन्य जदयू नेताओं ने लोहिया जी के समाजवाद को अंगीकार करने का संकल्प दोहराया और कहा कि भारत का विकास समाजवाद से ही हो सकता है।