Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
India

रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कर्नाटक की राजनीति, सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर प्रक्रिया पर आए फैसले और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को संवैधानिक अधिकार करार दिए जाने के बाद बीजेपी विपक्ष पर लगातार
Share:
रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा
Read in your preferred language.

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कर्नाटक की राजनीति, सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर प्रक्रिया पर आए फैसले और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को संवैधानिक अधिकार करार दिए जाने के बाद बीजेपी विपक्ष पर लगातार हमलावर है.

इस मुद्दे पर रामदास अठावले ने कहा कि विपक्ष किसी को भी निशाना बना सकता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह अधिकार दिया है कि वह मतदाता सूची को साफ और सटीक बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए.

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम दो या तीन बार नहीं होना चाहिए और मृत व्यक्तियों के नाम भी सूची में शामिल नहीं रहने चाहिए. अठावले ने दावा किया कि इन सभी पहलुओं की समीक्षा करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को सही ठहराया है.

इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को सबसे बड़ा नेता बताए जाने पर भी अठावले ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपने-अपने नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात करते रहे हैं.

उन्‍होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ) यह कहेगी कि चुनाव ममता बनर्जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, जबकि शरद पवार की पार्टी अपने नेतृत्व का दावा करेगी. अठावले ने कहा कि इंडिया गठबंधन किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा, यह उनका खुद का फैसला होगा और इससे बीजेपी या एनडीए को कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता.