Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
UP News

रायबरेली : कमरा बंद कर मानसिक रूप विक्षिप्त युवक ने खुद को लगाई आग हुई मौत

सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलकेगांव में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा बन्द करके आग लगा ली,जिससे उसकी मौत हो गयी!मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है!मिली जानकारी के अनुसार सरेनी थाना क्षेत्र के मलकेगांव का 37 वर्षीय अमरपाल पुत्र स्व. रामप्रसाद मानसिक रूप से विक्षिप्त था!रविवार को
Share:
रायबरेली : कमरा बंद कर मानसिक रूप विक्षिप्त युवक ने खुद को लगाई आग हुई मौत
Read in your preferred language.



सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलकेगांव में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा बन्द करके आग लगा ली,जिससे उसकी मौत हो गयी!मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है!मिली जानकारी के अनुसार सरेनी थाना क्षेत्र के मलकेगांव का 37 वर्षीय अमरपाल पुत्र स्व. रामप्रसाद मानसिक रूप से विक्षिप्त था!रविवार को सुबह 10 बजे उसने कमरे का दरवाजा बन्द करके आग लगा ली,जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी!बताया जाता है मृतक की मां पूजा करने मंदिर गई हुई थी और जब मंदिर से पूजा कर घर वाटस लौटी तो कमरे की खिड़की से आग की लपटों को देखा और चीखने चिल्लाने लगी! चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी आनन फानन घटनास्थल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक अमरपाल की दर्दनाक मौत हो चुकी थी! वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया!प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है! पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है!वहीं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है!