Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
UP News

रायबरेली : दीपक कुमार ने एल एल बी का परीक्षा पास कर अपने परिवार वा जिले का नाम किया रोशन

जगतपुर - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव दीपक कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।दीपक कुमार जगतपुर के पूरे सोनारन मजरे मनोहरगंज गांव के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्र, और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।दीपक ने न
Share:
रायबरेली : दीपक कुमार ने एल एल बी का परीक्षा पास कर अपने परिवार वा जिले का नाम किया रोशन
Read in your preferred language.

जगतपुर - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव दीपक कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।दीपक कुमार जगतपुर के पूरे सोनारन मजरे मनोहरगंज गांव के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्र, और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।दीपक ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।दीपक ने बताया कि उनकी यह सफलता समाज सेवा और न्याय क्षेत्र में योगदान देने की प्रेरणा है।उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।युवाओं के लिए दीपक की सफलता प्रेरणादायक बन रही है। वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा की।दीपक की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।