Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

प्रयागराज-नवागत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने संभाला कार्यभार

नवागत जिलाधिकारी प्रयागराज नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2011 बैच के आईएएस नवनीत सिंह चहल इसके पूर्व जनपद अमरोहा, चंदौली, मथुरा एवं आगरा के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिलाधिकारी ने अपने कार्या
Share:
प्रयागराज-नवागत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने संभाला कार्यभार
Read in your preferred language.

नवागत जिलाधिकारी प्रयागराज नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2011 बैच के आईएएस नवनीत सिंह चहल इसके पूर्व जनपद अमरोहा, चंदौली, मथुरा एवं आगरा के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनपद में आगामी आयोजित होने वाले एयरफोर्स डे, माघ मेला, चुनाव, महाकुम्भ-2025 जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिल-जुलकर टीम भावना के साथ कार्य करें। सभी कार्य एवं कार्यक्रम सकुशल ढंग से सम्पन्न होंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (नगर) मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, अपर जिलाधिकारी नजूल प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति जे0पी0 सिंह, मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार, सिटी मजिस्टेट सत्यप्रिय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858