जौनपुर:सपा विधायक पारसनाथ यादव जी के निधन के बाद रिक्त हुई मल्हनी विधानसभा सीट पर भागीदारी संकल्प मोर्चा के युवा प्रत्यासी श्यामबहादुर राजभर ने आज बृहस्पतिवार को जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।श्याम बहादुर राजभर ग्राम केशवपुर नेवढ़िया मडियाहू के निवासी हैं और दो बार से लगातार ग्राम प्रधान हैं।इस अवसर पर भासपा के प्रदेश महासचिव विजय नरायन वर्मा, वाराणसी मण्डल कोषाध्यक्ष धनन्जय कुमार मौर्य,वाराणसी मंडल सचिव डॉक्टर रामलोचन राम,जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ,उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चंद मौर्य,रोशन मौर्य,भूपेंद्र मौर्य के साथ साथ भागीदारी संकल्प मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बताते चले कि 16 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन होगा और सत्रह अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा उन्नीस अक्टूबर को प्रत्यासियो को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा ।तीन नवंबर को चुनाव होगा था दस नवंबर को प्रत्यासियो के भाग्य का फैसला होगा।
भारत
जौनपुर:श्याम बहादुर राजभर ने भागीदारी संकल्प मोर्चा से मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए किया नामांकन
जौनपुर:सपा विधायक पारसनाथ यादव जी के निधन के बाद रिक्त हुई मल्हनी विधानसभा सीट पर भागीदारी संकल्प मोर्चा के युवा प्रत्यासी श्यामबहादुर राजभर ने आज बृहस्पतिवार को जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।श्याम बहादुर राजभर ग्राम केशवपुर नेवढ़िया मडियाहू के निवासी है
Read in your preferred language.