कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तीकरण जैसे अभियानों को मजबूती देने का संकल्प लिया। कक्षा आठ की छात्राएं खुशबू कुमारी, संध्या मिश्रा और ऋचा ने कहा कि बेटियां सशक्त होंगी तो देश भी सशक्त होगा। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता साबित कर रही हैं।
वहीं, कक्षा सात की परी कुमारी और नंदनी कुमारी ने कहा कि विद्यालय की यह पहल बेटियों का मनोबल और उत्साह बढ़ाने वाली है। विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। सभी का सपना देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना है। परी ने कविता की पंक्तियों के माध्यम से बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कक्षा आठ की मिस्टी कुमारी, कोमल कुमारी, कशिश नंदा, साक्षी पांडेय, वैष्णवी वर्मा, वर्षा वर्मा और रानी कुमारी शामिल रहीं। वहीं, कक्षा सात की रितिका कुमारी, रोशनी कुमारी, शिवानी कुमारी, सुकृति कुमारी तथा कक्षा छह की साक्षी कुमारी ने रंगोली सजाने और दीप जलाने में उत्साहपूर्वक भाग लिया।