Tuesday, 03 November 2026 | 2:25 AM
भारत

लखीसराय:जनजातीय सेमिनार में परम्परागत चिकित्सा पर गोष्ठी

Share:
लखीसराय:जनजातीय सेमिनार में परम्परागत चिकित्सा पर गोष्ठी

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं बिहार अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जनजातीय समुदाय के स्वास्थ्य, परंपरागत ज्ञान एवं चिकित्सा पद्धतियों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से लखीसराय जिले में “चिकित्सा एवं परंपरागत स्वास्थ्य प्रणालियाँ” विषय पर जिला स्तरीय जनजातीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में जिले के 32 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों के जनजातीय समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेमिनार के माध्यम से जनजातीय समुदाय की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, स्वास्थ्य संबंधी अनुभवों एवं पारंपरिक ज्ञान के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया।