Tuesday, 03 November 2026 | 2:27 AM
भारत

गया: मगध साहित्यिक संगम परिषद गया की बैठक में बनी मगही साहित्य की योजना

Share:
गया: मगध साहित्यिक संगम परिषद गया की बैठक में बनी मगही साहित्य की योजना
मगध साहित्यिक संगम परिषद, गया के तत्वावधान में आज  वजीरगंज के बुद्धा पब्लिक स्कूल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मगही साहित्य के विकास एवं संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गईं।
बैठक की अध्यक्षता परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश ने की। उन्होंने कहा कि मगही केवल भाषा नहीं, बल्कि मगध की संस्कृति और अस्मिता की पहचान है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी को मगही साहित्य से जोड़ा जाए और इसके संरक्षण के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में मगही कवि सम्मेलन, कहानी प्रतियोगिता और लोक साहित्य पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यालय स्तर पर मगही भाषा को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जाएगा।इस अवसर पर साहित्यकार असीम कुमार पवन, एक मासिक पत्रिका के सम्पादक उपेंद्र कुमार पथिक, आनंद मिलिंद, बच्चू शर्मा, प्रदीप कुमार, दिलीप कुशवाहा, श्यामसुंदर सिंह, अविनाश कुमार आदि ने मगही कविता सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र पथिक, रवि भूषण सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार आदि भी उपस्थित थे।