आवेदन पत्र में कहा गया है कि दिपावली जैसे महान त्योहार पर शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज़ के शिक्षा सेवकों को मानदेय का अवश्य भुगतान कराने का आदेश निर्गत किया जाए। मुकेश मांझी ने कहा कि हमलोग विद्यालय मे अन्य शिक्षकों की तरह 9.30 बजे से शाम 4 बजे शैक्षणिक कार्यों को भाली भांति निपटारा करते हैं। फिर भी हमलोगों को समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है। मानदेय के अभाव में दर्जनों शिक्षा सेवकों का निधन हो चुका है क्योंकि तवियत खराब होने पर पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं कराया जा सका। शिक्षा सेवकों ने यह भी कहा कि त्योहार से पहले समय रहते मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो, हमलोग आगे की रणनीति तैयार कर आमरण-अनशन करने का निर्णय लेंगे।जिलाधिकारी से गुहार लगाने आए शिक्षा सेवकों में मनोज राजबंशी, मुकेश मांझी संघ के प्रदेश संयोजक,मो0 कलाम, कलाम उद्दीन, कमलेश कुमार,संजीव कुमार, बसंत चौधरी,लक्ष्मण सिंह भोगता,विजय चौधरी आज़ाद राजबंशी,मो0 रिजवान, बसंत मांझी के अलावा भी काफी संख्या में शिक्षा सेवक तालीमी मरकज के शिक्षा सेवक शामिल थे।
भारत
नवादा: बकाया मानदेय देने हेतु शिक्षा सेवकों ने दिया जिलाधिकारी को आवेदन
बिहार राज्य शिक्षा सेवक संघ परामर्शी समिति के प्रदेश संयोजक मुकेश मांझी के नेतृत्व में जिला कमिटी के शिक्षा सेवकों ने आज सोमवार को पांच माह का बकाया मानदेय का भुगतान को लेकर नवादा के जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा है।