Tuesday, 03 November 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वाले दुकानदार को खाध विभाग ने किया अरेस्ट

Share:
बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वाले दुकानदार को खाध विभाग ने किया अरेस्ट
दीपावली से पहले ऊंचाहार पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अलग-अलग किस्म के पटाखे बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह यह पटाखे दीपावली के मौके पर बेचने के लिए लेकर आया था।

दरासल ऊंचाहार पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से पटाखे रखकर उनकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके से पुलिस ने विजय गुप्ता नाम के व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छह बोरियों और एक पॉलीथीन बैग में करीब 110 किलोग्राम आतिशबाजी सामग्री बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बरामद पटाखों में अलग-अलग किस्म के पटाखे शामिल हैं, जिनमें सिंघाड़ा, गड्डा पटाखा, बड़ा गोला, छोटा गोला और लाइट पटाखे समेत कई तरह की आतिशबाजी शामिल है। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने पटाखे रखने और बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह किराने की दुकान चलाता है और दीपावली के दौरान बिक्री के लिए यह आतिशबाजी लेकर आया था।
तथा विजय गुप्ता ऊंचाहार में किराने की दुकान खोल रखा है और एक गोदाम को किराए पर भी ले रखा है जहां पर उसने जहां पर वो किराना का सामान रखता है गोदाम भी ऊंचाहार खारौली रोड पर ले रखी है वहीं पर ही अवैध रूप से दीपावली में बेचने के लिए पटाखो को लाकर रखा था
पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी को विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि दीपावली के दौरान अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों पर पुलिस की नजर है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।