Tuesday, 03 November 2026 | 2:24 AM
भारत

जहानाबाद: घोसी के किराना दुकान में चोरी

Share:
जहानाबाद: घोसी के किराना दुकान में चोरी
जजहानाबाद जिला के  घोसी स्थित गोपालगंज बाजार में एक किराना दुकान से अज्ञात चोरों ने रविवार की रात हजारों रुपए की संपत्ति चुरा लिया। इस संदर्भ में पीड़ित दुकानदार टिंकू पंडित ने बताया कि रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए और जब सोमवार की सुबह अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा कि पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर चोर दुकान में प्रवेश कर गए और दुकान में रखा सभी महंगा सामान एवं गल्ले में रखा नगद लगभग 10000 रुपए चुरा लिया। उनके द्वारा तत्काल इस बात की सूचना घोसी पुलिस को दिया। जहां मौके पर पहुंची घोसी पुलिस ने मामले का गहराई से तहकीकात किया।