Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 AM
भारत

जौनपुर: कैंडल मार्च निकाल कर सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर-सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव बाजार में सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर लखीमपुर किसान नरसंहार में शहीद हुये किसानों को श्रद्धांजलि दिया गया!इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार का किसानों के साथ किए गए निर्मम हत्या से देश के कि
Share:
जौनपुर: कैंडल मार्च निकाल कर सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि
Read in your preferred language.
जौनपुर-सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव बाजार में सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर लखीमपुर किसान नरसंहार में शहीद हुये किसानों को श्रद्धांजलि दिया गया!इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार का किसानों के साथ किए गए निर्मम हत्या से देश के किसानों को झकझोर कर रख दिया है लखीमपुर में किसानों के ऊपर सत्तासीन लोगों के द्वारा वाहन चढ़ाकर कई किसानों का निर्मम हत्या कर दिया गया जिसकी हम सभी लोग घोर निंदा करते हैं तथा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की घटना को हम सभी लोग कभी भुला नहीं सकते किसान समाज का हर तबका शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दे रहा है !इसी कड़ी में सरदार सेना सामाजिक संगठन के लोगों ने शहीद किसानों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि किसान कृषि विधेयक बिल के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे ऐसी स्थिति में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को जल्द से जल्द फांसी दे देना चाहिए तथा ईश्वर से प्रार्थना है कि दुःख की इस घडी में ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा शहीद किसानों के परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।इस कार्यक्रम के दौरान विकास पटेल,समीम अन्सारी,वृजेन्द्र पटेल,विकास कुमार,आदित्य पटेल,शाहआलम अंसारी,श्याम सुन्दर,कमलेश कुमार,धीरज यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे!