Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
India

जौनपुर:प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट ने मौर्य समाज के नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष और सभासद के सम्मान समारोह का किया आयोजन

जौनपुर: जौनपुर:आज रविवार को लखनपुर (हिसामपुर) के सम्राट अशोक भवन पर प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट जौनपुर के तत्वाधान में जौनपुर नगर निकाय चुनाव में मौर्य समाज के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में न
Share:
जौनपुर:प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट ने मौर्य समाज के नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष और सभासद के सम्मान समारोह का किया आयोजन
Read in your preferred language.

जौनपुर:


जौनपुर:आज रविवार को लखनपुर (हिसामपुर) के सम्राट अशोक भवन पर
प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट जौनपुर के तत्वाधान में जौनपुर नगर निकाय चुनाव में मौर्य समाज के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या,एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रामसूरत मौर्य उपस्थित थे।कार्यक्रम में जौनपुर के सभी नगरपालिका और नगर पंचायत से मौर्य समाज के नवनिर्वाचित सभासदों को बुलाया गया था।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद जौनपुर से नवनिर्वाचित सभासद जगदीश प्रसाद मौर्य उर्फ गप्पू मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, जय सिंह मौर्य, रेखा मौर्य, शशि मौर्य, ममता मोर्या, नगीना देवी, राजेंद्र मौर्य, नगर पंचायत कजगांव से सभासद आलोक मौर्य, रितेश मौर्य , नगर पंचायत मछली शहर से सभासद गुलाब मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, नगर पंचायत बदलापुर से सभासद हरीनाथ मौर्य, नगर पालिका परिषद गौराबादशाहपुर से सभासद रितेश मौर्य, नगर पंचायत मड़ियाहूं से सभासद अर्चना मौर्या ,रवि कुमार मौर्य को प्रशस्ति पत्र, सम्राट अशोक की लाट व महामानव तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जब प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य मौर्य समाज के अधिक से अधिक लोगो को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम मौर्य द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य,प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक रामजियावन मौर्य, सचिव डा लक्ष्मी प्रसाद मौर्य,कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार मौर्य,के साथ दूधनाथ मौर्य,संजय कुमार मौर्य,एडवोकेट कैलाश नाथ मौर्य,संतोष कुमार मौर्य मुन्ना, रणजीत कुमार मौर्य,रामजीत मौर्य, डा हीरा लाल मौर्य,रामजीत मौर्य,नरसिंह मौर्य,पत्रकार पंकज कुमार मौर्य आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।