Tuesday, 15 September 2026 | 1:48 PM
भारत

जौनपुर: दस्तक के पत्रकार की लिखित शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मौके पर भेजकर ,कार्यवाही का दिया आदेश

जौनपुर: : बता दें कि भंडारी वार्ड के कुरचनपुर गांव में गहरी सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सीवर पाइप डालने के दौरान जगह जगह पीने की पानी की सप्लाई लाइन टूट गई थी। जिसे ठेकेदारों ने करीब पंद्रह दिनों तक बिना बनाए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था । इसके बाद कहीं और काम लगा दिया था। इस बात की शिकायत जब उ
Share:
जौनपुर: दस्तक के पत्रकार की लिखित शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मौके पर भेजकर ,कार्यवाही का दिया आदेश
Read in your preferred language.

जौनपुर: : बता दें कि भंडारी वार्ड के कुरचनपुर गांव में गहरी सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सीवर पाइप डालने के दौरान जगह जगह पीने की पानी की सप्लाई लाइन टूट गई थी। जिसे ठेकेदारों ने करीब पंद्रह दिनों तक बिना बनाए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था । इसके बाद कहीं और काम लगा दिया था। इस बात की शिकायत जब उसी गांव के पत्रकार पंकज कुमार मौर्य ने अपने अखबार के माध्यम से खबर कवरेज की तो ठेकेदार नाराज हो गए। ठेकेदारों को खबर करना नागवार गुजरा और उन लोगों ने पत्रकार के घर के सामने की सड़क को और अधिक खोद डाला। पत्रकार के बुजुर्ग किसान पिता के ठीक घर के सामने गड्ढा होने से घर से निकलने में असमर्थ थे।इस सब की शिकायत दस्तक के पत्रकार ने जब ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से कि तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाने का आदेश दिया।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अनियमितता कि स्थिति को देखकर कार्य करवा रहे ठेकेदारों की जमकर फटकार लगाई और एक दिन में पत्रकार के घर के सामने पाइप डालकर गड्ढे को पाटने का आदेश दिया। उपस्थित ग्राम वासियों ने भी ठेकेदार की कार्यो की शिकायत की। मौके पर राधेश्याम मौर्य, मनीष मौर्य,अखिलेश मौर्य,पवन मौर्य,साहबलाल मौर्य,कैलाश मौर्य ,राकेश मौर्य,अशोक मौर्य,कुंदन मौर्य,फूल चंद मौर्य , अवन मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।