Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
भारत

जौनपुर:मनोज कुमार मौर्य(बॉस)बने नगर कार्यकारिणी मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष

जौनपुर:सदर -आज नव अगस्त रविवार को शाक्य मौर्य सभा की बैठक जिला शाक्य मौर्य सभा कार्यालय मियांपुर में जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य एवं कोषाध्यक्ष रामसकल मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे प्रियदर्शी अशोक मिसन, एवम लोक मंगल दल के लोग भी उपस्थित रहे।सभा में शाक्य मौर्य सभा नगर कार्यकारिणी का गठन क
Share:
जौनपुर:मनोज कुमार मौर्य(बॉस)बने नगर कार्यकारिणी मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष
Read in your preferred language.

जौनपुर:सदर-आज नव अगस्त रविवार को शाक्य मौर्य सभा की बैठक जिला शाक्य मौर्य सभा कार्यालय मियांपुर में जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य एवं कोषाध्यक्ष रामसकल मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे प्रियदर्शी अशोक मिसन, एवम लोक मंगल दल के लोग भी उपस्थित रहे।सभा में शाक्य मौर्य सभा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया ।नगर कार्यकारिणी के गठन में मनोज कुमार मौर्य उर्फ बॉस निवासी पदुमपुर जी को अध्यक्ष पद पर ,प्रभात कुमार मौर्य जी को महामंत्री ,संतोष कुमार मौर्य जी को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।बैठक में शाक्य मौर्य सभा के रजिस्ट्रेशन को रिन्यूवल कराने , शिक्षक शाक्य मौर्य सभा इकाई के गठन पर भी विस्तार से चर्चा हुई ,और अगली बैठक में शिक्षक शाक्य मौर्य सभा के गठन का भी एलान किया गया।सभा मे मुख्य रूप से प्रियदर्शी अशोक मिसन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य,संरक्षक नरसिंह मौर्य ,एडवोकेट नंदलाल मौर्य,एडवोकेट कैलाश मौर्य,छेदी लाल मौर्य,दूधनाथ मौर्य रामजियावन मौर्य,लोकमंगल दल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य,डॉ हरेंद्र मौर्य ,उमेश मौर्य,सुनील मौर्य के साथ अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।