Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

जौनपुर/लाइनबाजार: तीन माह की बच्ची की हत्या करने के बाद विवाहिता ने की आत्महत्या

जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लौकरी(परियावां) गांव में विवाहिता ने तीन माह की बच्ची की हत्या कर किया आत्म हत्या सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी| प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी 30 वर्षीया फरीदा बानो पत्नी अब्दुल कादिर ने देर रात पारिवारिक विवाद के चलते तीन माह के बच्ची का गला द
Share:
जौनपुर/लाइनबाजार: तीन माह की बच्ची की हत्या करने के बाद विवाहिता ने की आत्महत्या
Read in your preferred language.
जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लौकरी(परियावां) गांव में विवाहिता ने तीन माह की बच्ची की हत्या कर किया आत्म हत्या सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी| प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी 30 वर्षीया फरीदा बानो पत्नी अब्दुल कादिर ने देर रात पारिवारिक विवाद के चलते तीन माह के बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दिया और बाद में पंखे से दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर खुद आत्म हत्या कर लिया मृतका के पास तीन बच्चियां थी जिसमें फिजां 11 वर्षीय, छोटी 8 वर्षीय तथा तीसरी बच्ची 3 माह की थी दोनों बच्चियां भी उसी कमरे में सोई हुई थी सुबह होने के बाद बच्चियों ने कमरा का दरवाजा खोलकर बाहर आई तो इस प्रकार की घटना की सूचना परिवार के लोगों को हुआ परिवार के लोग कमरे में जाकर देखें तो विवाहिता पंखे से लटकी हुई थी और बच्ची नीचे मृतक अवस्था में पड़ी थी इस प्रकार की घटना देख परिवार के लोगों में कोहराम सा मच गया तथा इस घटना की सूचना परिवार के लोगों ने मृतका के पति को दिया मृतका का पति रोजी रोटी के लिए मुंबई में रहता था लोगों ने इस प्रकार की घटना की सूचना लाइन बाजार पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया|