भारत
जौनपुर:कैलाश नाथ मौर्य(हरजुपुर)बनाए गए मौर्य- शाक्य सोसायटी के महामंत्री
जौनपुर: पच्चीस सितंबर को मौर्य शाक्य सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य की अध्यक्षता में मौर्य शाक्य सभा कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से एडवोकेट कैलाश नाथ मौर्य को शाक्य मौर्य सोसायटी का महामंत्री बनाया गया।बता दे कि एडवोकेट कैलाश मौर्य हरज
Read in your preferred language.
जौनपुर: पच्चीस सितंबर को मौर्य शाक्य सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य की अध्यक्षता में मौर्य शाक्य सभा कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से एडवोकेट कैलाश नाथ मौर्य को शाक्य मौर्य सोसायटी का महामंत्री बनाया गया।बता दे कि एडवोकेट कैलाश मौर्य हरजूपूर के निवासी है और कलेक्ट्री कचहरी में बैठते है ।मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य ने बताया कि एडवोकेट कैलाश नाथ मौर्य काफी सज्जन और मिलनसार व्यक्ति हैं समाज के लोगो की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं।उनके इन्हीं गुणों की वजह से आज इन्हे मौर्य शाक्य सोसायटी का महामंत्री बनाया गया।बैठक में मौर्य शाक्य सोसायटी के सदस्यों की संख्या तथा कोश को बढ़ाने की भी विस्तार से चर्चा परिचर्चा हुई।बैठक में मुख्य रूप से मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य,प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य,प्रदीप कुमार मौर्य,दूधनाथ मौर्य,सुनील कुमार मौर्य,रामसकल मौर्य,छोटेलाल मौर्य,अशोक कुमार मौर्य,परमानंद मौर्य,विनय कुमार मौर्य,डीसी दादा,भूपेंद्र मौर्य,प्रमोद मौर्य आदि लोग कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उपस्थित थे।