Friday, 06 November 2026 | 10:11 PM
भारत

गया: चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Share:
गया: चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
गया शहर के  गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम गया में हुई चोरी कांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 02 अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है।

दिनांक-04.11.2026 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि दिनांक 29.10.2026 को गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम गया में इनके द्वारा रसोई घर का शटर खोलने पर पता चला कि सी०सी०टी०वी० का डेस्कटॉप, कम्प्यूटर, बिलिंग कम्प्यूटर एवं ड्रावर में रखे 4200 सौ रूपया एवं कुछ बर्तन चोरी हो गया है।

इस संबंध में डेल्हा थाना कांड सं०-328/26, दिनांक-04.11.2026, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक नगर-2, गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष डेल्हा थाना एवं डेल्हा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया।

उक्त गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त एक विधि विरूद्ध बालक को डेल्हा थाना अंतर्गत छोटकी नवादा गांधी मोड़ के पास से निरूद्ध किया गया। पकड़ाये विधि विरूद्ध बालक द्वारा कांड मे अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि आकाश कुमार उर्फ छोटू इस चोरी में संलिप्त है एवं चोरी किया गया सामान उक्त दोनों द्वारा बुनियादगंज थाना अंतर्गत हेड मानपुर क्षेत्र के कबाड़ी दुकानदार चंदन कुमार के यहां चार हजार रूपया में बेच दिए है।

विधि विरूद्ध बालक के निशानदेही पर बुनियादगंज थाना अंतर्गत हेड मानपुर क्षेत्र के कबाड़ी दुकानदार चंदन कुमार के कबाड़ी दुकान से तीन डेस्कटॉप एवं एक सी०पी०यू० के साथ चंदन कुमार को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

कांड में संलिप्त आकाश कुमार उर्फ छोटू को डेल्हा थाना अंतर्गत छोटकी नवादा गांधी मोड़ के पास उसके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

कांड मे संलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।