Tuesday, 03 November 2026 | 1:38 AM
भारत

गया: श्रद्धांजलि सभा में किया मृत्युभोज का बहिष्कार

Share:
गया: श्रद्धांजलि सभा में किया मृत्युभोज का बहिष्कार
– मां बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

ब्राह्मणवादी  व्यवस्था को तिलांजलि देकर श्राद्धकर्म में होने वाले मृत्युभोज का बहिष्कार किया गया है।यह घटना  गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सूदूरवर्ती गांव सोमिया के छोटे से टोले केवलिया की है, जहां अधिकांश घर भोक्ता समुदाय (आदिवासी)  की है ।बीते 21 अक्टूबर 2026 को गांव के ही एक बहू उर्मिला कुमारी (24वर्ष)व उसके नौनिहाल बेटे दीपांशु की दर्दनाक मौत एक सड़क हादसे में झारखंड प्रांत के हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान कुचल जाने से हो गई थी। मृतक उर्मिला कुमारी अपने मायके से घर लौट रही थी। रविवार को परिजनों ने दिवंगत उर्मिला देवी एवं बेटे दीपांशु के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें वहां आए परिजनों व आगंतुकों ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 
  जाने-माने समाजसेवी अर्जक नेता सोमर सिंह भोक्ता की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मृतक के प्रति सहानुभूति प्रकट किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी चर्चा की ।साथ ही इस दुख की बेला में साहस व धैर्य से काम लेने की अनुरोध किया गया ।इस दौरान एक मिनट का मौन रखकर मृतक के प्रति शोक संवेदना भी प्रकट किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में अर्जक संघ के जिला मंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी ने बताया कि पाखंड व अंधविश्वास से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वर्ग नरक की कल्पना व्यर्थ है। यह केवल मनुवादियों द्वारा बनाए गए शोषण का हथियार है। वही सभा में आए अन्य लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह भोक्ता, अर्जक संघ के जिला सहायक मंत्री संजय मंडल, शंभू कुमार, सुरेश प्रसाद, शिक्षक कृष्णदेव प्रसाद,पूर्व मुखिया बालेश्वर यादव, इंद्रदेव प्रसाद, शिक्षक सुरेश दास समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किया तथा मृतक के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में मृत्यु भोज का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।