Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 PM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर: YEIDA की खास योजना, धनौरी जल निकाय को खूबसूरत वेटलैंड के रूप में विकसित करने के फैसला, इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा एनसीआर का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट, देखने को मिलेंगे हजारों पक्षी

गौतमबुद्ध नगर: YEIDA की खास योजना, धनौरी जल निकाय को खूबसूरत वेटलैंड के रूप में विकसित करने के फैसला, इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा एनसीआर का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट, देखने को मिलेंगे हजारों पक्षी- ग्रेटर नोएडा में जब आप नोेएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई जहाज में उड़ान भरेंगे तो वहां आपको धनौरी वेट
Share:
गौतमबुद्ध नगर: YEIDA की खास योजना, धनौरी जल निकाय को खूबसूरत वेटलैंड के रूप में विकसित करने के फैसला, इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा एनसीआर का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट, देखने को मिलेंगे हजारों पक्षी
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: YEIDA की खास योजना, धनौरी जल निकाय को खूबसूरत वेटलैंड के रूप में विकसित करने के फैसला, इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा एनसीआर का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट, देखने को मिलेंगे हजारों पक्षी- ग्रेटर नोएडा में जब आप नोेएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई जहाज में उड़ान भरेंगे तो वहां आपको धनौरी वेटलैंड में पक्षियों के जोड़े अठखेलियां करते दिखाई देंगे। जिसमे ब्लैक बग, सारस, साईबेरियन पक्षी और तरह-तरह की चिडियों की चहचाहट सुनाई देगी। इसके लिए यमुना अथॉरिटी ने पूरी तैयारी कर ली है। यमुना अथॉरिटी ने अपने एरिया के सेक्टर-16 में पड़ने वाले धनौरी जल निकाय को खूबसूरत वेटलैंड के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है।
यमुना अथॉरिटी ने धनौरी वेटलैंड के लिए अनापत्ति प्रदान कर दी है।
इस वेटलैंड में काफी संख्या में सारस के जोड़े रहते हैं। सर्दी के मौसम में साईबेरियन पक्षी समेत कई तरह की विदेशी चिड़िया यहां आती हैं। झील में बड़ी संख्या में जल जीव रहते हैं। इस वेटलैंड एरिया को यमुना अथॉरिटी ने विकसित करने का फैसला लिया है। वेटलैंड का एरिया 66.54 हेक्टेयर है। जबकि इसके अलग जल निकाय और बफर जोन का एरिया 112.89 हेक्टेयर है। इस एरिया को यमुना अथॉरिटी ने सुंदर और स्वच्छ वेटलैंड तैयार करने का फैसला लिया है। यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले लोग धनौरी वेटलैंड में कुछ सुकून भरे घण्टे गुजार सकेंगे। इस एरिया को इस तरह विकसित किया जाएगा कि दिल्ली-एनसीआर के लोग पिकनिक स्पॉट की तरह इस्तेमाल कर पाएं। यह दिल्ली एनसीआर का पिकनिक स्पॉट बनेगा।